गुलाबगंज: शनिवार को गुलाबगंज मे संपर्क अभियान के तहत विद्युत वितरण कंपनी का शिविर हुआ आयोजित, 80 शिकायतो का किया गया निराकरण
जिले में बिजली कंपनी के माध्यम से संपर्क अभियान के जरिए विद्युत संबंधी शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है, शनिवार को गुलाबगंज में संपर्क अभियान के तहत समस्या निवारण शिविर आयोजित हुआ शाम 6 बजे तक चले शिविर के माध्यम से 80 शिकायते आई थी। जिनका निराकरण किया गया जेई मीणा के माध्यम से नए कनेक्शन, नाम परिवर्तन, डोरी बदलने, मीटर सुधार सहित अन्य शिकायतें हल की गई।