प्रतापगढ़: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लंबित मामलों का अब तहसील स्तर पर होगा समाधान
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। जिला कलक्टर के निर्देश पर अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं जिला नोडल अधिकारी (पीएम किसान) ने सभी तहसीलों को किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत इनएक्टिव आवेदन, भूमि सत्यापन लंबित होना, ई-केवाईसी अधू