घाटमपुर: पतरसा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आम के बाग में मृत पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
घाटमपुर क्षेत्र के पतरसा गांव में एक आम के बगीचे में संदिग्ध परिस्थितियों मे युवक पड़ा मिला। बाग मालिक ने युवक को पड़ा देखा तो घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुचे परिजन युवक को सीएचसी घाटमपुर लाए,जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया हैं। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।