घाटमपुर: पतारा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग की हुई मौत, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
घाटमपुर क्षेत्र के पतारा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। वही स्थानीय लोगों ने सूचना रेलवे पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने परिजनो को सूचना देने के साथ शव बुजुर्ग को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।