घाटमपुर: साढ़ पुलिस ने बहन के हत्यारे भाई को मय तमंचा मिर्जापुर से किया गिरफ्तार
कानपुर के घाटमपुर तहसील अंतर्गत साढ़ थाने की पुलिस ने बहन की हत्या करने वाले भाई को मिर्जापुर से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जिसके पास से पुलिस ने तमंचे को भी बरामद कर लिया है। बीते दिनों भाई भाई के झगड़े में बहन को गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। जिस मामले में भाई को दोषी मानते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है।