घाटमपुर: कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित एक ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर,हुई मौत,शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
घाटमपुर कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित एक ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सीएचसी घाटमपुर पहुँचाया,जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया हैं।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।