घाटमपुर: मगरासा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास लोडर और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़त,हुई मौत
बिधनू थाना क्षेत्र के मगरासा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास लोडर और बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक में सवार सिपाही गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को एंबुलेंस की मदद से बिधनू सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।