दाउदनगर: भाजपा के तीनों मंडल की दाउदनगर में पूर्व अध्यक्ष के आवास पर आयोजित संयुक्त बैठक में अंबेडकर जयंती को लेकर बनाई गई रणनीति
भाजपा के दाउदनगर नगर ,ग्रामीण और शमशेर नगर मंडल के संयुक्त बैठक दाउदनगर में पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय के आवास पर रविवार की अपराह्न 3:00 बजे से आयोजित की गई।मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रवक्ता अश्वनी तिवारी उपस्थित थे।बताया गया कि 14 से 21 अप्रैल तक तीनों मंडलों के प्रत्येक बूथ पर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने पर रणनीति बनाई गई।