बिसौली: फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने दो जगह से 30 पव्वे देशी शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Bisauli, Budaun | May 20, 2026 थाना फैजगंज बेहटा पुलिस लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने ग्राम थानपुर आसफपुर से औरछी रोड के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। पूछताछ में उसने अपना नाम किशनपाल पुत्र किशोरी निवासी ग्राम जाल थाना चन्दौसी जनपद सम्भल बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 15 पव्वे देशी शराब बरामद हुई।