विदिशा नगर: शनिवार देर रात जिला अभिभाषक संघ निर्वाचन के परिणाम हुए जारी, प्रभुदयाल यादव बने अध्यक्ष
शनिवार देर रात को जिला अभिभाषक संघ के चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। विदित हो, सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक मतदान किया गया था, उसके बाद शुरू हुई गिनती देर रात तक जारी रही। एडवोकेट प्रभुदयाल यादव की एकतरफा जीत के साथ उन्हें अध्यक्ष घोषित किया गया तथा उनके साथ अन्य पदों पर विजयी उम्मीदवारों का भी ऐलान किया गया।