विदिशा नगर: स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पटरी पार करते समय आचार्य कालोनी निवासी 55 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
शनिवार शाम को विदिशा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर पटरी पार करते समय आचार्य कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय फूलाबाई की वहां से गुजर रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवाया गया है। रविवार को शव का पीएम कराया जाएगा।