कोलायत: कोलायत के लोहिया की ढाणियों में बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से ग्रामीणों में रोष, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
श्रीकोलायत क्षेत्र के गांव लोहिया की विभिन्न ढाणियों में निवास कर रहे ग्रामीणों ने बिजली कनेक्शन नहीं मिलने की समस्या को लेकर प्रशासन से समाधान की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत शीघ्र विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में यह मांग रखी