दुर्गुकोंदल: उत्कृष्ट शैक्षिक प्रदर्शन के लिए विकासखंड दुर्गुकोंदल को मिला सम्मान, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी जानकारी
जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु विकासखंड दुर्गुकोंदल को पुरस्कार किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि कांकेर सांसद भोजराज नाग समेत विशिष्ट अतिथियों के द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी,सहायक खंड शिक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी को आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई है।जिसे लेकर खंड शिक्षा अधिकारी ने आज संपूर्ण जानकारी दिया।