सीतामऊ: रणायरा रुपनी गांव के बीच 3 लोगों ने JCB चलाने की बात को लेकर एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
रणायरा रुपनी गांव के बीच ईश्वर सिंह के साथ 3 लोगों ने JCB चलाने की बात को लेकर मारपीट की व गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर नाहरगढ़ पुलिस ने सुंदरलाल प्रजापत, पप्पू धनगर व भीम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पदस्थ प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।