सिरोही: सिलेंडर में आग लगने से महिला झुलसी, हालत गंभीर होने पर उदयपुर किया गया रेफर, खाना बनाते समय हुआ हादसा
Sirohi, Sirohi | May 16, 2026 अजारी गांव में शनिवार सुबह खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने आग बुझाकर उसे सिरोही के सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, अजारी निवासी ज्योत्सना पत्नी प्रकाश कुमार मेघवाल अपने घर में खाना बना रही थीं। अचानक सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण उसमें आग लग गई। आग लगते ही दिव्यांग महिला घबरा गईं