सेवा संकल्प अभियान के तहत रामगढ़ में आयोजित ‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। विधायक श्रीमती रेणुका सिंह और कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी, आवेदन और सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। हितग्राहियों ने महतारी वंदन, प्रधानमंत्री आवास और स्वच्छता जैसी योजनाओं से मिले लाभ के अनुभव साझा किए।
शिविर में स्वास्थ्य जांच, टीबी मुक्त भारत अभियान, गोद भराई एवं अन्नप्राशन सहित हितग्राहीमूलक सामग्री और सहायता का वितरण भी किया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari