उनियारा: अलीगढ़ के भगवानपुरा गांव की बेटी का आर ए एस में चयन हुआ
Uniara, Tonk | Apr 18, 2026 अलीगढ़ तहसील क्षेत्र की मंडावरा ग्राम पंचायत के गांव भगवानपुरा की बेटी का राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ है। शनिवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार भगवानपुरा निवासी संतोष मीणा ने अंतिम चयन सूची में एसटी वर्ग में 43 वीं रैंक व सामान्य में 1419 वीं रैंक हासिल की है। संतोष मीणा के आर ए एस में चयन पर क्षेत्र में खुशी है।