बालोद: बासीन कॉलेज में 270 में से 263 सीटें खाली, बीकॉम और बीएससी गणित में नहीं हुआ एक भी दाखिला
Balod, Balod | Aug 4, 2026 बालोद जिले के शासकीय बासीन कॉलेज में दो चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी फर्स्ट सेमेस्टर की 270 में से 263 सीटें खाली हैं। स्थिति यह है कि बीकॉम और बीएससी गणित की सभी सीटें खाली हैं। वहीं बीए में सिर्फ 6 और बीएससी बॉयो में एक विद्यार्थी ने प्रवेश लिया है।