मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज के समीप सोमवार को अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया.जिसमे ऑटो पर सवार तीन लोग घायल हो गए. घायलों में गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के नीमा गॉव निवासी चमारी महतो ,बुधौल गॉव निवासी समुद्री देवी और गोविंद दास है.उक्त तीनों घायलों का इलाज सीएचसी मदनपुर में कराया गया.