नबीनगर: मझियांवा गांव के पास बालू लदा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से घटनास्थल पर चालक की मौत
नबीनगर थाना क्षेत्र के मझियांवा गांव के पास सोमवार को बालू लदा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बेलाई गांव निवासी छोटू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है।