इंदौर: जनपद में ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए 5 आवेदकों को क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई कर वापस दिलवाई राशि
Indore, Indore | Feb 29, 2024 इंदौर क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी के शिकार हुए पांच लोगों को उनकी करीब चार लाख रुपये की राशि वापस दिलाने में सफलता पाई है। यह सभी आवेदक गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च करने के चलते ठगी का शिकार हुए थे। इसको लेकर क्राइम ब्रांच ने इस तरह की घटना से सावधान रहने की चेतावनी दी है।