इंदौर: नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित, नेता प्रतिपक्ष ने महापौर पर लगाए कई आरोप
Indore, Indore | Feb 29, 2024 इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर नाकामी का आरोप लगाया है। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि महापौर की नाकामी के कारण इंदौर नगर निगम को अपनी जेब से 54 करोड़ रुपए चुकाने पड़े हैं। ग्रीन बॉन्ड के तहत निगम को राशि प्राप्त हो जाने के बावजूद जलुद में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का काम 1 साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है।