इंदौर: छोटी ग्वालटोली स्थित पेट्रोल पंप से दो बदमाशों ने एक्टिवा गाड़ी से बैग किया चोरी, बदमाशों को पकड़ने में फरियादी हुआ घायल
Indore, Indore | Feb 29, 2024 इंदौर में सुरेश शर्मा नामक व्यक्ति छोटी ग्वालटोली स्थित आनन्द पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भरवाने रूके और जब उन्होंने अपनी एक्टिवा की सीट खोली तभी बाइक से आए दो युवक गाड़ी में रखा बैग लेकर फरार हो गए। सुरेश शर्मा ने बदमाशो से बैग छुड़ाने की कोशिश की लेकिन बाइक सवार बैग लेकर भाग गए। वही इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।