इंदौर: सराफा चाट चौपाटी का नगर निगम नेता प्रतिपक्ष ने किया दौरा, कहा- बंद नहीं होने देंगे चौपाटी
Indore, Indore | Feb 29, 2024 हरदा हादसे के बाद से लगातार सराफा चाट चौपाटी को हटाने की मांग की जा रही है। बता दें कि महापौर द्वारा एक जांच समिति बनाई गई थी उसकी रिपोर्ट महापौर को सौंप दी गई है। इसी बीच नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और अन्य कांग्रेसियों ने चाट चौपाटी का दौरा किया। जिसमें यह बात सामने आई कि यह इंदौर की धरोहर है इसे यहां से नहीं हटना चाहिए।