#एसपी_साहब_को_दिल_से_सेल्यूट..
भरतपुर। डीग पुलिस ने दिल्ली के उत्तम नगर में फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर 43 युवतियों समेत 83 लोगों को हिरासत में लिया है। यह गिरोह एक्सिस बैंक के फर्जी विजिटिंग और आईडी कार्ड का इस्तेमाल कर क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था। एक्सिस बैंक डीग शाखा के प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने पहले आजमगढ़ निवासी आकाश राठौर को गिरफ्तार किया, जिसकी निशानदेही पर दिल्ली पुलिस के सहयोग से उत्तम नगर की एक तीन मंजिला इमारत में संचालित आनंद एंटरप्राइजेस के दफ्तर पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने फर्जी बैंक दस्तावेज और कॉलिंग में इस्तेमाल सिम कार्ड बरामद किए हैं। हिरासत में लिए गए सभी 83 कर्मचारियों और संचालिका सलोनी मित्तल को कामां थाने लाकर पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि फर्जी आईडी किसने बनाई और इस नेटवर्क के तार किन-किन साइबर ठगी के मामलों से जुड़े हैं। दूसरे राज्य में जाकर इतनी बड़ी और योजनाबद्ध छापेमारी को सफलतापूर्वक अंजाम देना एसपी कांबले शरण गोपीनाथ की बेहतरीन कार्यप्रणाली, मजबूत कानून-व्यवस्था और साइबर अपराधियों के खिलाफ उनकी सख्त ज़ीरो-टॉलरेंस नीति का जीवंत प्रमाण है।