घाटमपुर: घाटमपुर में बारात से लौट रही ऑटो खाई में गिरी, ऑटो सवार तीन लोगों की हुई मौत
घाटमपुर थाना क्षेत्र के चिल्ली मोड परएक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडे ने गुरुवार शाम 5:00 बजे बताया कि तीनों मृतकों के शबों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का उपचार जारी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।