भोरे: सुमेरी छापर गांव में मिट्टी कटाई के दौरान मिट्टी धसने से तीन लोग नीचे दबे, एक महिला की मौत व दो लोग की हालत गंभीर
भोरे थाना क्षेत्र के सुमेरी छापर गांव में मिट्टी कटाई के दौरान मिट्टी धसने से दो महिला सहित एक पुरुष मिट्टी के नीचे दब गए। इस हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला व पुरुष की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद परिजनों में चिख पुकार मच गया। वहीं गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भोरे में लाया गया।