भोरे: भोरे थाना अंतर्गत कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 20 अभियुक्तों के विरुद्ध किया इश्तहार का तामिला, दरवाजे के सामने चिपकाया
भोरे थाना अंतर्गत विभिन्न गांव में शनिवार को विभिन्न मामलों में फरार कोर्ट के वारंटी के विरुद्ध पुलिस ने इश्तिहार का तामिला कराया। इस दौरान कोर्ट से निर्गत इश्तिहार को दरवाजे के सामने दीवाल पर चस्पा कर पुलिस ने कोर्ट में दिए गए समय सीमा के अंदर हाजिर होने की हिदायत दी। इस क्रम में कुल 20 अभियुक्तो के विरुद्ध इश्तिहार का तामिला कराया गया।