भोरे: हुस्सेपुर से बीती रात चोरी हुए ट्रैक्टर को पुलिस ने महज 5 घंटे में किया बरामद, शामिल एक चोर को भी किया गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर में शनिवार की रात चोरी हुए ट्रैक्टर को पुलिस ने महज 5 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। वहीं, शामिल एक चोर को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के खुर्द गम्हरिया गांव निवासी उपेंद्र महतों बताया जा रहा है। खबर के मुताबिक हुस्सेपुर निवासी राजकुमार गुप्ता की ट्रेक्टर थी जे दरवाजे से चोरी हुई थी।