भोरे: भोपतपुरा में सिवान RPF टीम ने छापेमारी कर ट्रेन में लूटपाट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, सोनपुर कोर्ट ले गई अपने साथ
भोरे थाना क्षेत्र के भोपतपुरा गांव में सिवान से RPF टीम ने भोरे पुलिस के सहयोग से छापेमारी का ट्रेन में लूटपाट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2007 में सिवान RPF थाने में लूटपाट का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद वह फरार चल रहा था। भोपतरपूरा निवासी राजा हुसैन के उसके घर होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।