भोरे: जगतौली चेक पोस्ट के पास पुलिस ने कार्रवाई कर चार बोतल शराब व साइकिल किया जब्त, एक युवक को किया गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली चेक पोस्ट के पास पुलिस ने कार्रवाई कर चार बोतल शराब व साइकिल को साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि एक साइकिल सवार यूपी से शराब लेकर आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर वाहन जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक साइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने पकड़ लिया।