बिंदकी: सराय धरमपुर गांव में नव विवाहिता ने अपने मायके में घर के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव को पीएम के लिए भेजा गया
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र के सराय धरमपुर गांव में अपने मायके में नव विवाहिता रीना देवी पुत्री सुरेश ने कमरे के अंदर पंखे के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। गुरुवार की सुबह लगभग 7 बजे परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच शुरू किया।