उरई: कोटरा थाना क्षेत्र के सिकरी व्यास गांव में सदर विधायक ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण, वितरित की राहत सामग्री
Orai, Jalaun | Sep 15, 2024 उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोटर थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरी व्यास में बेतवा नदी के बढ़ते जल स्तर के चलते गांव में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई, वहीं जिला प्रशासन ने बाहर चौकिया का अलर्ट किया और ग्रामीणों को जल भराव वाली जगह से अलग कराया वहीं सदर विधायक ने ग्रामीणों के हाल-चाल लिया और उनको राहत सामग्री भी वितरण की है।