मुज़फ्फरनगर: BJP नेता अनिल त्यागी का सराहनीय कदम, बेटे अनुभव के नाम पर बनेगा कन्या डिग्री कॉलेज, यूपी के मंत्रियों ने किया भूमि पूजन
मुजफ्फरनगर में गन्ना समिति चेयरमैन अनिल त्यागी ने अपने दिवंगत पुत्र अनुभव की स्मृति में कन्या डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। इस महाविद्यालय का भूमि पूजन मंत्री अनिल कुमार और कपिल देव अग्रवाल सहित अन्य नेताओं ने किया। कॉलेज में बेटियों को कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और खेलकूद की सुविधाएं मिलेंगी। अगले वर्ष तक निर्माण पूरा कर लोकार्पण की तैयारी है।