मिली जानकारी के अनुसार कर्रा डोंगरा निवासी अवध बाई उम्र 50 वर्ष ने थाने में बुधवार को रात लगभग 10:30 बजे शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को शाम लगभग 5:30 बजे रंजिश के चलते गांव के ही जयपाल, शीलचंद्र, मोहसिंह और कपूर लोधी ने उसके लड़के रामनिवास के साथ मारपीट की है