चौथम: बदला ढाला के निकट वाहन चेकिंग में नशे की हालत में पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार
चौथम पुलिस ने नशे की हालत में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। चौथम थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि चौथम पुलिस बदला ढाला पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने चेकिंग के दौरान मालपा निवासी ज्योतिष कुमार एवं टकेश कुमार, सलखुआ थाना के उटेसरा निवासी अंकित कुमार एवं बिहारी कुमार को गिरफ्तार किया है। जांच में भी शराब पीने की पुष्टि हुई है।