शुक्रवार सुबह 10बजे समाहरणालय शेखपुरा स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में “जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी” कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज के दरबार में कुल 33 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें जमीन संबंधी विवाद, वेतन भुगतान, भाई-भाई का बंटवारा, बिजली पोल हटाने, जमीन मापी, प्राथमिकी दर्ज करवाने, अतिक्रमण हटवाने, लोन समेत अन्य समस्या आया।