सुल्तानपुर: लोकसभा प्रत्याशी के स्वागत में जा रहें सपा छात्र नेता की सड़क हादसे में हुई मौत,अंत्येष्टि में नहीं पहुंचा कोई पदाधिकारी
सुलतानपुर के भुलकी चौराहे पर बीते रोज़ हुए एक्सीडेंट में राजीव यादव लोकसभा प्रत्याशी भीम निषाद के स्वागत में जा रहा था।तभी डंपर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी।आज धोपाप घाट पर उसका अंतिम संस्कार हुआ।लेकिन अफ़सोस की बात यह रही कि समाजवादी पार्टी के किसी भी पदाधिकारी ने उसकी अंत्येष्टि तक में पहुंचने की जहमत गवारा नहीं की।जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।