बहराइच: महिला महाविद्यालय सहित पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केन्द्रो का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
बहराइच पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने गुरुवार को महिला महाविद्यालय सहित जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत बनाए गए परीक्षा केदो का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।