बाराबंकी जिला इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। लगातार बढ़ते तापमान का असर अब जनजीवन और स्वास्थ्य सेवाओं पर साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 दशमलव 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।