पुलिस का दावा, डकैती की योजना बनाते वक्त पकड़े 5 बदमाश, एक बंदूक, एक कट्टा, कारतूस सहित 2 चाकू व लोहे का सरिया बरामद👇
थाना प्रभारी रामपुरकलां आरके वर्मा के मुताबिक 24 जुलाई को उन्हें झारेला मोड़ के पास लगभग पाँच बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली। बताया गया कि ये लोग एक बोलेरो के साथ खेत में बैठकर सिमरौदा किरार स्थित विनोद धाकड़ के ढाबे पर लूटपाट (डकैती) करने की योजना बना रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी करके सभी पांच लोगों को धरदबोचा। इनके नाम अजीत धाकड़ पुत्र रामनिवास धाकड़, उम्र 24 वर्ष, दिनेश धाकड़ पुत्र भूपसिंह धाकड़, उम्र 20 वर्ष, सुनील धाकड़ पुत्र जसवंत धाकड़, उम्र 26 वर्ष, अमित श्रीवास पुत्र धवल श्रीवास, उम्र 19 वर्ष, नीतेश शाक्य पुत्र चन्द्रपाल शाक्य, उम्र 20 वर्ष बताए गए हैं। ये सभी ग्राम माधौगढ़, थाना कैलारस के रहने वाले हैं।
तलाशी के दौरान आरोपी अजीत धाकड़ के कब्जे से सीट के नीचे रखा 315 बोर का एक देशी कट्टा एवं 04 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी दिनेश धाकड़ के कब्जे से 315 बोर की एक देशी अधिया एवं 03 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी सुनील धाकड़ के कब्जे से लकड़ी की मूठ वाला एक धारदार लोहे का चाकू आरोपी अमित श्रीवास के कब्जे से एक अन्य धारदार लोहे का चाकू तथा आरोपी नीतेश शाक्य के कब्जे से एक लोहे की सरिया बरामद किया गया। आरोपी अजीत धाकड़ के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बोलेरो वाहन क्रमांक MP06 ZC 5692 भी विधिवत जप्त की गई।