Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image

जिला कोषालय मुरैना द्वारा डीडीओ को आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन का प्रशिक्षण आयुक्त, कोष एवं लेखा, भोपाल के निर्देशानुसार जिला कोषालय मुरैना द्वारा शनिवार को पुरानी जिला पंचायत परिसर स्थित ई-दक्ष केंद्र में समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) के लिए दो पालियों में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रथम पाली का प्रशिक्षण प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा द्वितीय पाली का प्रशिक्षण दोपहर 2ः30 बजे से अपराह्न 4ः30 बजे तक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने मध्यप्रदेश शासन के शीघ्र लागू होने वाले नवीन वित्तीय सॉफ्टवेयर आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन की कार्यप्रणाली से अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने देयकों को सही बजट शीर्ष के अंतर्गत कोषालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई, जिससे भुगतान की कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में सुगमता से सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर कोषालय की टीम ने वित्त विभाग की विभिन्न नवीन पहलों एवं वित्तीय प्रक्रियाओं में किए गए सुधारों की भी जानकारी दी। साथ ही अधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए नए वित्तीय तंत्र के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh #administration

2 views | Morena, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

MORE NEWS

जौरा में खुलेआम जुआ! टचिंग ग्राउंड बना हार-जीत का अड्डा, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

मुरैना/जौरा शहर में अवैध जुए का कारोबार एक बार फिर सुर्खियों में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुराना जौरा स्थित टचिंग ग्राउंड में खुलेआम हार-जीत का जुआ खेला जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां रोजाना बड़ी संख्या में जुआरी पहुंचकर हजारों रुपये के दांव लगा रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जुए के इस अड्डे से आसपास का माहौल भी प्रभावित हो रहा है और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि पुलिस तत्काल छापामार कार्रवाई कर अवैध जुए के कारोबार पर रोक लगाए।

जौरा में खुलेआम जुआ! टचिंग ग्राउंड बना हार-जीत का अड्डा, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल मुरैना/जौरा शहर में अवैध जुए का कारोबार एक बार फिर सुर्खियों में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुराना जौरा स्थित टचिंग ग्राउंड में खुलेआम हार-जीत का जुआ खेला जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां रोजाना बड़ी संख्या में जुआरी पहुंचकर हजारों रुपये के दांव लगा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जुए के इस अड्डे से आसपास का माहौल भी प्रभावित हो रहा है और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि पुलिस तत्काल छापामार कार्रवाई कर अवैध जुए के कारोबार पर रोक लगाए।

Morena Nagar, Morena | Jul 25, 2026

नीट पेपर लीक के बाद खुदकुशी करने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस ने शनिवार की शाम पैदल मार्च किया👇 
इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और गांधी बाल निकेतन पहुंचकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नीट पेपर लीक के बाद खुदकुशी करने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस ने शनिवार की शाम पैदल मार्च किया👇 इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और गांधी बाल निकेतन पहुंचकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Morena Nagar, Morena | Jul 25, 2026

चार माह में दूसरी बार चोरी, पहली में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं, दूसरी चोरी के बाद भी सिर्फ आवेदन लिया👇

चार माह में दूसरी बार चोरी, पहली में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं, दूसरी चोरी के बाद भी सिर्फ आवेदन लिया👇

Morena Nagar, Morena | Jul 25, 2026

जिला कोषालय मुरैना द्वारा डीडीओ को आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन का प्रशिक्षण आयुक्त, कोष एवं लेखा, भोपाल के निर्देशानुसार जिला कोषालय मुरैना द्वारा शनिवार को पुरानी जिला पंचायत परिसर स्थित ई-दक्ष केंद्र में समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) के लिए दो पालियों में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रथम पाली का प्रशिक्षण प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा द्वितीय पाली का प्रशिक्षण दोपहर 2ः30 बजे से अपराह्न 4ः30 बजे तक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने मध्यप्रदेश शासन के शीघ्र लागू होने वाले नवीन वित्तीय सॉफ्टवेयर आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन की कार्यप्रणाली से अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने देयकों को सही बजट शीर्ष के अंतर्गत कोषालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई, जिससे भुगतान की कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में सुगमता से सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर कोषालय की टीम ने वित्त विभाग की विभिन्न नवीन पहलों एवं वित्तीय प्रक्रियाओं में किए गए सुधारों की भी जानकारी दी। साथ ही अधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए नए वित्तीय तंत्र के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh #administration - Morena News