धौलपुर: बजरंग कॉलोनी में मकान से 80 हजार की नगदी सहित जेवरात चोरी, 7 दिन में हुई दूसरी चोरी की घटना
शहर के पेच वाले हनुमानजी मंदिर के पास स्थित बजरंग कॉलोनी में चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम देकर लोगों में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार मुन्नालाल के घर के मकान में चोर शनिवार देर रात घुस गए और घर में रखी 80 हजार रुपये की नगदी सहित एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने का मंगलसूत्र तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। बताया गया कि इसी कॉलोनी में पिछल