पन्ना: हीरा नीलामी के लिए पन्ना प्रशासन ने किए व्यापक प्रबंध, 4 दिसंबर से शुरू होगी नीलामी
Panna, Panna | Nov 27, 2024 पन्ना जिले में उथली खदानों से प्राप्त हीरों की नीलामी के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं। यह नीलामी 4 दिसंबर से जिला कलेक्टर कार्यालय के मीटिंग हॉल में आयोजित की जाएगी। नीलामी में 4 करोड़ 17 लाख 49 हजार 726 रुपये अनुमानित कीमत के 127 हीरे रखे जाएंगे। इसके साथ ही अन्य छोटे-बड़े हीरों को भी नीलाम किया जाएगा।