केशकाल: केशकाल पुलिस ने मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट बांधकर शुरू किया सड़क सुरक्षा अभियान
एनएच-30 पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और बारिश के मौसम को देखते हुए केशकाल पुलिस ने पशु विभाग व गौरक्षकों के सहयोग से आवारा मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट बांधने का अभियान चलाया। पुलिस का कहना है कि रात में हेडलाइट की रोशनी पड़ते ही बेल्ट चमकेगी, जिससे वाहन चालक दूर से ही मवेशियों को देख सकेंगे और दुर्घटनाओं से बचाव होगा।