नेपानगर: डाभियाखेड़ा भक्ति में डूबा: श्री राम कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 'कर्म ही प्रधान' का गूंजा संदेश
बुरहानपुर जिले के ग्राम डाभियाखेड़ा में आयोजित नौ दिवसीय राम कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आज गुरुवार शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक चले कथा प्रसंगों के दौरान भक्तों ने कथा श्रवण कर भगवान के प्रति गहरी आस्था व्यक्त की और प्रभु भक्ति में लीन नजर आए। कथावाचक अनिल आनंद ने श्री राम कथा के माध्यम से जीवन को सही दिशा देने का संदेश देते हुए कहा