मरवाही: कलेक्टर ने जीपीएम जिले में बच्चों के आधार नामांकन एवं बायोमैट्रिक अपडेट को शीघ्र शतप्रतिशत पूरा करने के दिए निर्देश
कलेक्टर डॉ संतोष कुमार देवांगन ने जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित कर आधार पंजीयन एवं अद्यतन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने बुधवार दोपहर 3 बजे बताया कि कलेक्टर ने आधार अपडेट के फायदे बताते हुए कहा कि इससे डिजिलॉकर में दस्तावेज सुरक्षित रखना आसान होगा