धमदाहा: दक्षिण टोला में कृष्ण जन्माष्टमी मेला का भव्य उद्घाटन, पूर्व मंत्री बीमा भारती व पूर्व विधायक दिलीप यादव रहे उपस्थित
धमदाहा :- धमदाहा नगर पंचायत के दक्षिण टोला में आयोजित ऐतिहासिक कृष्ण जन्मोत्सव मेला का भव्य उद्घाटन रविवार को पूर्व मंत्री बीमा भारती, पूर्व विधायक दिलीप यादव एवं नगर पंचायत धमदाहा की मुख्य पार्षद रानी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान आयोजक समिति एवं स्थानीय लोगों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।