कोंडागांव: कोंडागांव में राज्यपाल रमेन डेका ने टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए, जिले की तीन ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज मंगलवार दोपहर 1 बजे जिला कार्यालय कोंडागांव में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 5 टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए। इस दौरान ग्राम पंचायत चिखलपुट्टी, किवईबालेंगा और मालाकोट को टीबी मुक्त घोषित किए जाने पर संबंधित सरपंचों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।