पूंगल: 5 डीजेएम स्थित खेत में कीटनाशक के प्रभाव से बेहोश हुई युवती, इलाज के दौरान हुई मौत
Poogal, Bikaner | Sep 12, 2025 पुगल थाने में एक व्यक्ति ने अपने पुत्री के मौत मामले में मृग दर्ज करवाई है। पीड़ित पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री और वह खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। उसकी पुत्री के हाथ कीटनाशक से सने हुए थे और उसने पानी पी लिया। इसके बाद वह बेहोश हुई और पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।